शहर के एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में रविवार दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।घटना से कुछ मिनट पहले तक यहां एसडीएम गौरव कुमार गेहूं की खरीद को लेकर अधिकारियों व परचेज ऑफिसरों की बैठक ले रहे थे। इसमें तहसीलदार रमेश अरोड़ा, नायब तहसीलदार सुमन लता, मार्किट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश सहित तीन दर्जन परचेज ऑफिसर शामिल थे।
मीटिंग दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे चली थी। सभी अधिकारी पहली मंजिल पर आए ही थे कि कॉन्फ्रेंस हाल में आग लग गई। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। कई एसी साउंड, सिस्टम और पूरा फर्नीचर जल गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vn79OE
via IFTTT