लॉकडाउन में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कोई हाथ जोड़कर गलती मानने लगा तो कई लाेगाें ने दोबारा से लॉकडाउन की उल्लंघना नहीं करने का संकल्प लिया। इसके बावजूद पुलिस ने आवाजाही को रोकने के लिए एक एफआईआर और एक युवक को गिरफ्तार किया। 6 व्हीकल इंपाउंड कर दिए। एक लाख 27 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। इसलिए अपने घरों में ही रहें। जिला करनाल पुलिस की तरफ से अब तक लॉकडाउन की उल्लंघना करने वाले 104 केस दर्ज कर 152 लोगों को गिरफ्तार किया चुका है। 2 हजार 229 वाहनों का चालान करके दो करोड़ 4 लाख 55 हजार 200 रुपए जुर्माना किया है। इनमें 1019 वाहनों को इंपाउंड किया गया। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि लॉकडाउन के चलते अपने घरों में ही रहें। कोरोना से बचाव का यही एक तरीका है। मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ रही है। बेवजह सड़कों पर युवक घूम रहे हैं। इनके पेरेंट्स को चाहिए कि वह घरों में ही रखें। बगैर इमरजेंसी के घर से बाहर निकलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aogFFH
via IFTTT