सामान्य अस्पताल असंध में कार्यरत चिकित्सकों ने उपलानी की एक गर्भवती महिला ममता को चेकअप के बाद डिलीवरी के लिए करनाल रेफर कर दिया। गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस जब पक्का खेड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंची तो महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।इस दाैरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असंध के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टीम) सुनील मान ने डिलीवरी करवाई और जच्चा-बच्चा की जान बचाई। एम्बुलेंस में ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता को जलमाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
मान ने बताया कि उपलानी की गर्भवती महिला ममता स्वास्थ्य केंद्र असंध में अपने परिजनों के साथ पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात नर्स ने गर्भवती महिला की स्थिति नाजुक होने की वजह से करनाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। ड्राइवर संदीप व ईएमटी सुनील मान महिला व परिजनों को साथ लेकर करनाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में पक्का खेड़ा टोल टैक्स के पास महिला को पीड़ा शुरू हो गई।
सुनील ने महिला की तबीयत देखकर परिवारजनों के सहयोग से एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर डिलीवरी करवाई और महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती महिला के परिजनों ने सुनील मान व ड्राइवर का धन्यवाद किया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जलमाना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KkjsoE
via IFTTT