1 दिन में 48 नए मरीज, 15 ठीक होकर लौटे, लॉकडाउन-4 में रोज औसतन 41 केस आ रहे

प्रदेश में लॉकडाउन के चौथे चरण का एक सप्ताह बीत चुका है। इन 7 दिन में कोरोना के औसतन हर दिन 41 मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 48 नए केस मरीज मिले हैं। फरीदाबाद मे 14, गुड़गांव में 9, करनाल में 8, रेवाड़ी और सोनीपत में 5-5, झज्जर व कुरुक्षेत्र में 2-2, पानीपत, रोहतक और कैथल में 1-1 केस सामने आया है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1188 हो गई है। वहीं, 15 मरीज ठीक होकर लौटे हैं।

इनमें गुड़गांव के 8, फरीदाबाद के 5, रेवाड़ी व फतेहाबाद के 1-1 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ठीक होने वालाें का आंकड़ा 765 हो गया है। राज्य में 17 मौतें हो चुकी हैं। अब 406 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। यानी अभी भी 34.17% मरीज एक्टिव हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 64.39% है।

24 घंटे का अपडेट

1053 लोग सर्विलांस पर लिए
197 लोगों का सर्विलांस पूरा
2971 संदिग्धों के सैंपल लिए
3087 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

आज तक की स्थिति
48850 लोग सर्विलांस पर लिए
32379 लोगों का सर्विलांस पूरा
97006 लोगों के सैंपल लिए गए
4735 रिपोर्ट का अभी इंतजार

यह भी जाने...
1.28 प्रतिशत पॉजिटिव रेट
64.39 प्रतिशत रिकवरी रेट
1.43 प्रतिशत मौतें हो चुकी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीपीई किट पहनकर सैम्पल लेने जाते स्वास्थ्यकर्मी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XnSYJ6
via IFTTT