एटीएम व क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के 3 केस; महिला के खाते में आए भैंस लोन के पैसों से ठग ने खरीदे गहने

साहा क्षेत्र में एटीएम ठगी के दो मामले सामने आए हैं। ठाकुरपुरा गांव की रानी देवी ने उज्जीवन स्मॉल फाइनांस बैंक से भैंस खरीदने के लिए 60 हजार का लोन लिया। इस राशि को खाते में डाल दिया, लेकिन एक ठग ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 51, 976 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात माह के बाद मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में बिहटा गांव के रमेश चंद का एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड उनकी जेब में ही पड़ा था लेकिन 2 दिन में 8 बार में खाते से एक लाख रुपए निकल गए।

रानी देवी ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2019 को उज्जीवन फाइनांस बैंक से भैंस खरीदने के लिए 60 हजार का लोन लिया था। 24 अक्टूबर तक खाते में 52 हजार 253 रुपए की राशि थी। 24 अक्टूबर को दोपहर के समय भांजे के साथ साहा में यूको बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने पहुंची। मशीन से बैलेंस वाली पर्ची नहीं निकली। वहां पर एक युवक खड़ा था। जिसने कहा कि कार्ड ठीक नहीं लगा है। उसने हाथ से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया, लेकिन पैसे नहीं निकले। युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया और पासवर्ड देख लिया। ठग ने 24 अक्टूबर को साहा एटीएम से ही तीन बार में 25 हजार रुपए निकाले। ज्वैलर्स की पीओएस मशीन से 20 हजार 476 रुपए से जेवरात खरीदे और 4200 रुपए का सामान पीओएस मशीन के जरिए हरपाल सिंह से खरीदा। कुल 51 हजार 976 रुपए की राशि ठग ने निकाल ली। एटीएम फ्रॉड सेल में अक्टूबर में शिकायत दी थी लेकिन केस अब दर्ज हुआ।

जनवरी में रिटायरमेंट ली थी, 11 मई को एटीएम इस्तेमाल किया, 12-13 को निकले पैसे

बीएसएनएल से रिटायर्ड हुए फोन मैकेनिक बीहटा निवासी रमेश चंद ने साहा पुलिस को बताया कि जनवरी में ही उन्होंने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ली है। अम्बाला के कैपिटल चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा में लगभग 20 साल पुराना खाता है। 11 मई को बिहटा में इलाहाबाद बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपए निकलवाए थे। जिसके बाद उसके खाते में 7 लाख 28 हजार रुपए बैलेंस था। 17 मई को एटीएम का प्रयोग किया तो कार्ड ब्लॉक मिला। 20 मई को कालपी स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच में गए तो पता चला कि 12 मई को उनके खाते से 5 बार 10-10 हजार रुपए बरवाला के एक एटीएम से निकले। 13 मई को 2 बार 20-20 हजार अाैर एक बार 10 हजार निकाले गए। कुल मिलाकर 1 लाख रुपए निकाले गए। रमेश कहते हैं कि हैरानी इस बात की है कि जब एटीएम जेब में पड़ा तो पैसे कैसे निकल गए। सवाल यह भी है कि खाते में 7 लाख थे तो एक लाख ही क्यों निकाले और फोन पर पैसे निकलने का मैसेज क्यों नहीं आया। साहा थाना प्रभारी चंदरभान ने कहा कि एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच की जाएगी।

एक माह पहले लिए क्रेडिट कार्ड से निकले 42 हजार रुपए
धोखाधड़ी का तीसरा शिकार गांव बोह के जगमोहन सिंह हुए हैं, जो प्राइवेट नौकरी करते हैं। जगमोहन सिंह ने बताया कि एक माह पहले क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 17 अप्रैल को मोबाइल फोन पर एक कॉल आई और खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। ठग ने कर्मचारी बनकर बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। ठग ने इसके बाद क्रेडिट कार्ड नंबर पूछा। ठग के पूछने पर जब उसने बताया कि तो कुछ समय के बाद 42 हजार 480 रुपए निकल गए। महेश नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 cases of ATM and credit card fraud; Thugs bought jewelry from buffalo loan money in the account of woman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zv4wwM
via IFTTT