कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन-4 में दी जा रही ढील से लोगों को राहत मिल रही है। इस कड़ी में अब लोकल बसों को भी शुरू कराया जा रहा है। रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर कंवलजीत सिंह ने बताया कि कैथल से पूंडरी मार्ग पर दो समय आवागमन के लिए बस सेवा शनिवार से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत कैथल से प्रात: 10 बजे करनाल चौक से बस चलेगी। सवारियों को मैनुअल टिकट दी जाएगी।
इसी प्रकार पूंडरी बस स्टैंड के बाहर से सायं 3 बजे बस सेवा का संचालन होगा। सुरक्षा के दृष्टिगत बस को सेनिटाइज करने की समुचित व्यवस्था की गई है। केवल 30 सवारियों को ही बस में बिठाया जाएगा और सभी सवारियों की थर्मल स्कैनिंग जांच करने के बाद ही उन्हें टिकट देकर बस में बैठाया जाएगा। यह बस पूंडरी व कैथल बस स्टैंड के अंदर नहीं जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZuwV64
via IFTTT