असम के 160 मजदूरों को प्रशासन नेे 6 बसों से किया रवाना

प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य के लिए पैदल ही निकल रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब सूचना मिलते ही उन्हें रोक रहा है। शुक्रवार को असम और अरूणाचल प्रदेश के 160 मजदूरों को बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिला के करीब 8280 प्रवासी मजदूरों ने अपने घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। प्रशासन द्वारा उन्हें बारी बारी से भेजा जा रहा है।

राधा स्वामी सत्संग भवन में बुलाकर कराया चेकअप, खिलाया खाना| एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि निरंतर सरल पोर्टल पर प्रवासी मजदूर अपने राज्यों में जाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदन आते ही प्रशासन द्वारा समूचित व्यवस्था की जाती है और उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है। शुक्रवार को भी असम व अरूणाचल प्रदेश हेतू पंजीकृत 160 प्रवासी मजूदरों को फोन से संपर्क करके उन्हें राधा स्वामी सत्संग भवन में बुलाया गया। इस जगह पर प्रशासन द्वारा खाने-पीने तथा रहने की समूचित व्यवस्था की गई है। पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर भिजवाया गया। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि असम जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की पहले स्वास्थ्य चेकअप किया गया। इसके बाद बच्चों, नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखा गया। असम के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गुरूग्राम भेजा गया, जहां से रेलवे के माध्यम से वे अपने घर पहुंच सके। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रवासी मजदूरों में बिहार और यूपी के ज्यादा

जिला में रह रहे प्रवासी मजदूरों में सबसे ज्यादा संख्या बिहार और यूपी के मजदूरों की है। अब तक सरल पोर्टल पर 8280 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया हुआ है। जिसमें से प्रशासन ने करीब 1800 मजदूरों को भेजा जा चुका है। अब तक रजिस्टर्ड प्रवासियों में बिहार के 3362, उत्तरप्रदेश के 3126, पश्चिमी बंगाल के 506, मध्यप्रदेश के 296, असम के 164 के अलावा गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा समेत कई प्रांतों के मजदूर कैथल में आए हुए हैं, जो अब अपने घर वापस जाना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration of 160 laborers of Assam left by 6 buses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XforwU
via IFTTT