उपमंडल के आदर्श गांव बालू में शराब के ठेके में पार्टनर व रसोइये की जलकर हुई मौत के बाद पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक ठेके में आग कैसे लगी है या लगाई गई है इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे थाना प्रभारी बिलासा राम पुलिस टीम के साथ दोबारा बालू कसान रोड़ पर ठेके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ ठेके पर काम करने वाले लोगों से जानकारी हासिल की व साथ के गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। ठेका संचालक सतपाल व भाई सलिंद्र तथा मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जिस कमरे में पार्टनर ओमप्रकाश नेपाली रसोईया भगत के जले हुए शरीर मिले हैं। उस कमरे में रसोईया भगत बहादुर कभी नहीं सोता था तथा वह पास के बने कमरे में ही सोता था।
जबकि जब ठेके में आग लगने के बाद दोनों के मृत शव को निकाला गया तो दोनों के शव एक ही बेड पर पाए गए। उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग कमरे में सोते थे, लेकिन ठेके में आग लगने के बाद जब उन्हें निकाला गया तो दोनों के शरीर बुरी तरह जल चुके थे तथा ऐसा लग रहा था कि उन्हें जलाने से पहले उनकी हत्या की गई है और बाद में केमिकल आदि ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई हो सकती है।
गहनता से की जा रही जांच : थाना प्रभारी बिलासा राम
थाना प्रभारी बिलासा राम ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात्रि को शराब के ठेके में आग लगने से दो व्यक्तियों शराब ठेके में पार्टनर व रसोइये की जलने से मौत हो गई थी। उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि बाद गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ ठेके में पार्टनर व ठेके पर काम करने वाले लोगों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TtIxm0
via IFTTT