पुलिस ने दो बाइक चोर व एक झपटमार गिरोह का किया भंडाफोड़

जिला पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रखी। 24 मार्च से 21 मई तक पुलिस ने दो बाइक चोर तथा एक झपटमार गिरोह का भंडाफोड़ किया। इसके अलावा शराब तस्करी के 182 मामलों में 207 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने संदीप ढांड की हत्या तथा जानलेवा हमला व चोरी के मामलों में मोस्ट वांटेड दिलबाग निवासी जुलानी खेड़ा तथा डकैती मामले में विनोद निवासी गढ़ी समेत छह उद्घोषित अपराधी व भगाेड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस द्वारा इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में 11 मई को एक बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सात दोपहिया वाहन बरामद किए। वहीं सीआईए-टू द्वारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में 14 मई को एक अन्य बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करके तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से चार बाइक भी बरामद की गई। कैथल के कई स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिलाओं के कानों की बालियां झपटने के मामले में सीआईए-टू पुलिस ने 19 मई को पंजाब निवासी चार आरोपी गिरफ्तार कर झपटमारी के पांच मामले सुलझाते हुए आरोपियों के कब्जे से 70 हजार 620 रुपए मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। एटीएम जालसाजी करके नकदी हड़पने के दो पुराने मामलों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से एक लाख 58 हजार 500 रुपए की हड़पी गई राशि बरामद की गई।एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 182 मामलों में 207 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 17 हजार 775 लीटर लाहन, 5675 बोतल शराब बरामद की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zonURp
via IFTTT