भाविप ने 110 श्रमिक परिवारों को राशन किट बांटी

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रशासन के साथ भारत विकास परिषद जिम्मेदारी निभा रही है। शनिवार को बहादुरगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपनी 29वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाई। परिषद की तरफ से सेवा कार्यों के संयोजक एवं उद्योगपति पवन जैन ने एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 व 17 में फैक्ट्री श्रमिकों के साथ दिहाड़ीदार मजदूरों के 110 परिवारों को 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, तेल, दाल व मसाले दिए। पवन जैन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारा फर्ज है कि गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। शाखा अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि परिषद ने लॉकडाउन के दौरान 4200 लोगों को भोजन, 582 परिवारों को राशन किट, 900 मास्क व 300 सेनिटाइजर की बोतल दी है। साथ ही शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी लोगों को लगातार चाय और बिस्किट भी दिए।

21 हजार रुपए मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिए: भारत विकास परिषद की तरफ से 21 हजार रुपए मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में भी दिए गए। परिषद के पदाधिकारी मूलचंद जोशी, सचिव रमेश सुखीजा, कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, महिला संयोजिका वीनू गुप्ता, डाॅ. कुलदीप जून, वीरेंद्र कौशिक, प्रवीन शर्मा, गौरी शंकर, मुकेश गुप्ता, एससी नेहरा, हरीश बजाज, डाॅ. मनीष शर्मा, सुनील काबरा, आशीष मलिक, अनुभव कुमार, परमानंद शर्मा, संजीवनी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा, महादेव अन्नपूर्णा भंडार के संयोजक कृष्ण गौड़, अनिल शर्मा व पूनम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhavip distributed ration kits to 110 labor families.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZuHGp1
via IFTTT