जिले में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, दिन में चली तेज गर्म हवाएं

शनिवार को जिले का पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को तेज गर्म हवाएं चली जिसके कारण लोगों का भावनाओं से बाहर निकलना दूभर हो गया। तेज गर्म हवाओं का यह दौर देर शाम तक चला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन और भीषण गर्मी का प्रभाव रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान कम होने की बजाय बढ़ेगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इसी प्रकार से सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रात का न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता। मंगलवार को भी इसी प्रकार की गंदी की स्थिति बनी रहेगी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रात का न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से रात को भी लोगों को गर्मी से दो चार होना होग। गर्मी की स्थिति को देखते हुए लोगों ने कूलर में एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस बार गर्मी का अधिक असर नहीं रहा। क्योंकि बीच-बीच में बारिश होने से आधी मई बीत जाने के बाद लोग गर्मी को महसूस नहीं कर पा रहे थे, अब 2 दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। हालत की है कि शहर की सड़कें सूनी पड़ रही है।

आज बादल छाए रहेंगे :

औद्योगिक नगरी में शनिवार दोपहर तक लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। शाम होन पर हल्के बादल छाते ही तेज हवा चली। इससे कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी औद्योगक क्षेत्र में अधिकतम पारा 44-45 डिग्री के बीच ही रहेगा। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा यहां तापमान को बढ़ा रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को कुछ जगह बादल छाए रहेंगे। मगर उमस कम नहीं होगी। शनिवार दोपहर को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था।

यह इस सीजन की दोपहर का सबसे गर्म समय रहा रहा। लगातार आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के चलते बहादुरगढ़ में मार्च व अप्रैल के बाद मई में भी आंधी व तेज हवा के कारण तापमान तेजी से नहीं बढ़ पाया। पिछले चार दिन से तापमान असली व पहले वाली मई वाली रंगत में लौटा है। शनिवार दोपहर तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को हाइवे पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों को भी सिर व चेहरे को कपड़े से ढकना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीषण गर्मी के कारण शाम 4 बजे खाली नजर आ रहा शहर का बस स्टैंड रोड।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xt9V4O
via IFTTT