दिल्ली-रोहतक रोड पर नेहरू पार्क की चौड़ी गली के सामने शुक्रवार रात अचानक ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आग के कारण यहां लपटें उठती रही। वहीं, ट्रांसफार्मर के साथ लगते टीन शेड जलने से दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची। लाइन को बंद करवाकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। इसके चलते 12 घंटे तक नेहरू पार्क के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को निगम ने जली हुई केबल व अन्य सामान बदलकर आपूर्ति को सुचारू किया।
नेहरू पार्क के पास शुक्रवार रात को करीब 11 बजे अचानक ट्रांसफार्मर की केबल जलने लगी। यह देख कॉलोनी के लोगों व आते-जाते राहगीरों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों व बिजली निगम को दी। इसके बाद दोनों विभागों के कर्मी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम से एसडीओ व जेई के अलावा मेंटेनेंस टीम भी यहां पहुंची। जेई ऋषिपाल ने बताया कि आग के कारण ट्रांसफार्मर में कोई नुकसान नहीं हुआ।
उसकी केबल जल गई। नेहरू पार्क के जिस हिस्से की आपूर्ति इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी हुई थी, उनकी ही बिजली आपूर्ति रात के समय गुल रही। शनिवार सुबह 10 बजे आपूर्ति सुचारू करवा दी थी। उन्होंने बताया इंटरलिंक फीडर से जुड़े इस ट्रांसफार्मर की जो केबल जल गई थी। उसे बदल दिया है। करीब 100 मीटर में 11 केवी के तार बदलें हैं। एलटी की करीब 20 मीटर केबल भी बदल दी। इसके अलावा एलटी फ्यूज यूनिटभी बदल दी गई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LWmccR
via IFTTT