पूरा बाजार खुला, 2 मार्केट में ही भारी वाहनों की इंट्री हो पाई बैन

बाजाराें में लेफ्ट राइट सिस्टम दूसरे दिन भी लागू नहीं हाे पाया। व्यापारियाें की पूरा बाजार बंद करने की धमकी के बाद प्रशासन ने दूसरे दिन भी व्यापारियाें काे ढील दी। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन के आदेशों की अवेहलना जिले के हित में नहीं है। अलग-अलग तर्क दे कारोबारियों की मनमानी सब पर भारी पड़ सकती है। शनिवार को कंजस्टेड एरिया काे लेकर नगर निगम द्वारा चिह्नित किए 12 बाजाराें में से केवल दाे बाजाराें में साेशल डिस्टेंसिग काे लेकर कुछ जरूरी कदम उठाए गए।


नगर निगम व जिला प्रशासन की तरफ से हालांकि सरकार के अादेशाें की पालना काे लेकर मार्केट में काेई सख्ती नहीं दिखाई गई। नगर निगम की टीम ने ताे ना ही चालान किए अाैर ना ही व्यापारियाें काे इस संबंध में समझाया। एसाेसिएशन ने भीड़ मार्केट में कम हाे इसकाे लेकर उन्हाेंने फाेर व्हीलर वाहनाें काे मार्केट में एंट्री नहीं करने दिया। ये कदम उठाने वाली मार्केट एसाेसिएशन बिश्नाेई मंदिर मार्केट एसाेसिएशन व एमसी काॅलाेनी मार्केट एसाेसिएशन है। बिश्नाेई मंदिर मार्केट एसाेसिएशन ने सभी दुकानदाराें काे फाेर व्हीलर वाहन न लाने के निर्देश दिए। बिश्नाेई मंदिर मार्केट एसाेसिएशन ने ताे सभी दुकानदाराें की सहमति से बरामदे खाली करवा दिए। एमसी काॅलाेनी मार्केट एसाेसिएशन ने एंट्री गेट पर ही पिलर लगवा दिए ताकि फाेर व्हीलर मार्केट में एंट्री ही न कर पाए।

एसो. ने कहा.. प्रशासन सख्ती करता तो सड़क पर बैठ जाते

लाॅक डाउन 4.0 का दाे दिन ही बाकी हैं। रविवार काे दुकानें वैसे भी बंद करने का फैसला व्यापारियाें का पहले से ही रहा है। साेमवार काे नए क्या निर्देश आते हैं तो इसके बाद विचार करेंगे। बाजार सामान्य दिनाें की तरह दाेनाें तरफ के खाेले गए हैं। निगम की तरफ से या पुलिस की ओर से दुकानदाराें पर किसी तरह की सख्ती भी नहीं की गई। सभी व्यापारियाें व एसाेसिएशन का फैसला भी था कि अगर प्रशासन मनमानी करता ताे व्यापारी पूरा बाजार बंद कर सड़क पर बैठ जाते।'' - गाैतम नारंग, प्रधान राजगुरु मार्केट एसाेसिएशन।

^हमने ऑड-इवन व लेफ्ट-राइट सिस्टम का विराेध किया था। नगर निगम की तरफ से एक्सईएन साहब आए थे उन्हाेंने कहा कि अगर एेसा नहीं कर रहे ताे कम से कम बड़े वाहनाें की एंट्री बंद कर दाे। ऐसे में हमने दाेनाें तरफ पिलर लगा दिए ताकि गाड़ियां अंदर की तरफ न आ सके।'' -राजू तंवर, प्रधान डीसी एमसी काॅलाेनी मार्केट एसाेसिएशन।

^सभी व्यापारी बाजार में शनिवार काे फाेर व्हीलर वाहन लेकर नहीं आए तथा दूसरा हमने हमारी मार्केट के पूरे बरामदे खाली करवा दिए। ताकि साेशल डिस्टेंसिंग का पालन हाे सके। हमारी ताे पहले ही ही मांग है कि व्यापारियाें का बाजार बंद कराने से ताे अच्छा है कुछ और हल निकाल लिया जाए ।'' -राजेंद्र चुटानी, प्रधान न्यू राजगुरु व बिश्नाेई मंदिर मार्केट एसो.

^रविवार काे बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। व्यापारियाें के साथ मीटिंग हुई थी जिसमें फैसला लिया गया है कि साेमवार से काेई भी व्यापारी भाई गाड़ी लेकर बाजार में नहीं आएगा।ऑर्गेशनाइजेशन की तरफ से ग्राहकाें से भी अपील है कि वे बाजाराें में गाड़ी लेकर न आएं।'' -अजय सैनी, प्रधान राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन।

यहां फर्स्ट फेज में किया जाना था लेफ्ट राइट सिस्टम लागू

एमसी कॉलोनी

मोती बाजार मार्केट

मोरी गेट

तलाकी गेट से गुलाब सिंह चौक

अमीरचंद मार्केट

जैन गली मार्केट

नागोरी गेट

राजगुरु

बिश्नोई मंदिर मार्केट

तेलियान पुल

गोविंदगढ़ बाजार

डोगरान मोहल्ला मार्केट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entire market opened, heavy vehicles were banned in 2 markets


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TTCqYp
via IFTTT