हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 261 नए मरीज मिले। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई। यह एक दिन में मिले मरीजों व मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1979 हो गई है। वहीं, 22 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 972 मरीज ठीक हुए हैं। अब रिकवरी रेट 49.11% पर आ गया है।पिछले 24 घंटे में मिले नए केसों में 9 लोग भिवानी विधायक के परिवार के सदस्य हैं। 4 ऑफिस कर्मचारी हैं। संक्रमितों में विधायक की पत्नी, बेटा, पुत्रवधू, 1 वर्षीय पोती, बेटी, भांजा, भांजे की पत्नी व भांजे के 2 बच्चे शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि कोरोना के पहले 494 केसों तक पहुंचने में 45 दिन लगे थे।
जबकि अब पिछले 2 दिन में ही 458 केस आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव व फरीदाबाद में संक्रमण फैला है। स्वास्थ्य विभाग को भी यह अहसास नहीं था कि इन जिलों में संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि दिल्ली की वजह से साथ लगते गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत में ज्यादा केस आ रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा ने अधिकारियों को केंद्रीय गाइडलाइंस को प्रदेश में हूबहू लागू करने के आदेश दिए हैं। आगे कोई बदलाव होगा तो नए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। केंद्र के अनुसार, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा। अन्य इलाकों में 8 गतिविधियों को छोड़ सभी 1 जून से खुल सकेंगी।
हिमाचल में 15 नए केस, अब तक 311 लोग संक्रमित
शनिवार को 15 और केस आने के बाद प्रदेश में काेराेना संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा 311 पहुंच गया। राहत की बात ये रही कि एक दिन में 20 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। इनमें हमीरपुर में 15, कांगड़ा में चार और मंडी का एक व्यक्ति शामिल है। शनिवार काे हमीरपुर के 6, ऊना के 4, धर्मशाला 3 और साेलन में 2 काेराेना पाॅजिटिव आए हैं। इसमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। धर्मशाला के टिहरी, खुंडिया निवासी 53 वर्षीय पुरुष 26 मई को दिल्ली से लौटा था और यह कांगड़ा में क्वारेंटाइन था। रामनगर, टटहैल निवासी 53 वर्षीय पुरुष दिल्ली से लौटा था और 28 मई को गुड़गांव से हिमाचल आया लंबागांव का व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cj8E63
via IFTTT