पारा 450 के पार, 1 माह देरी से लू ने दी दस्तक, 25 मई से नौतपा

प्रदेश में शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 5 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नारनौल में यह सर्वाधिक 45.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। चरखी दादरी में रात का पारा भी 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। दोपहर में तेज धूप के साथ लू ने लोगों को बेहाल किया। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि सामान्यत: 15 अप्रैल से लू चलने लगती हैं। लेकिन अबकी बार लू ने एक माह देरी से दस्तक दी है। इस साल अब तक सामान्य से तीन गुना यानी 12 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं।

इससे गर्मी का भी एक माह कम हुआ। मई में भी अब तक पारा सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है। अगले 72 घंटे में हरियाणा में लू चलेगी। खासकर दक्षिण हरियाणा में अधिक लू चलने के आसार हैं। 29-30 को कुछ बौछार पड़ सकती हैं, पर गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 15 दिनों तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। इसके साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। नौतपा से आशय सूर्य का 9 दिन तक सर्वोच्च ताप में होना होता है। यानी इस दौरान गर्मी चरम पर होती है।

नौतपा क्या होता है?

जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन 15 दिनों के पहले 9 दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती 9 दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी लंबवत पड़ती हैं। जिस कारण तापमान अधिक हो जाता है। माना जाता है कि यदि नौतपा के सभी दिन तेज गर्मी पड़े तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है। अबकी बार मौसम विभाग ने सामान्य बारिश की संभावना जताई है।

5 जिलों में तापमान 450 पर
जिला अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 45.4oC 20.0oC
चरखी दादरी 45.0oC 30.0oC
झज्जर 45.0oC 28.0oC
भिवानी 45.0oC 25.1oC
रेवाड़ी 45.0oC 22.0oC
हिसार 44.9oC 21.2oC
सिरसा 44.6oC 24.7oC
जींद 44.0oC 28.0oC



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Across mercury 450, LU knocked 1 month late, since May 25


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bYU2s6
via IFTTT