बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें, अब सीधा 500 रुपए का चालान होगा

बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। अगर पकड़े गए तो सीधे 500 रुपए का चालान होगा। सरकार के निर्देश के बाद डीसी धर्मेंद्र सिंह ने अफसरों को चालान करने के आदेश दिए। गुरुवार को डीसी ने कहा कि पहले एफआईआर की जाती थी, जिसकी प्रक्रिया लंबी थी।

इसलिए सरकार ने चालान का प्रावधान किया है। वहीं, बाजार में जिस दिन दुकान खुले उसी दिन बाहर से माल मंगाएं नहीं तो चालान होगा। डीसी ने कहा कि अगर दुकानदार यह सोचते हैं कि आज दुकान खोलें और कल जब बंद करने की बारी रहेगी तो बाहर से माल मंगा लें, यह नहीं होगा। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीपीआरओ देवेंद्र कुमार और एपीआरओ दीपक पराशर मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gAAo9i
via IFTTT