ठग ने रुपए लौटा दूंगी की जगह दूंगा लिखा तो दोस्त को शक हुआ

ठगों ने महिला एडवाेकेट आशू नंदा की फेसबुक आईडी हैक करके 50 दोस्तों को मैसेज भेजकर उनसे 10 हजार से 20 हजार तक की डिमांड की। एक दोस्त रुपए भेजने के लिए तैयार भी हो गया। तब ठग ने मैसेज किया कि रुपए कल लौटा दूंगा। तब उसे शक हो गया कि आशू महिला हैं फिर दूंगी की जगह दूंगा क्यों लिखा। तब उसने आशू नंदा को फोन लगाकर मैसेज के बारे में पूछा। इससे वह ठगी से बच गया। समय रहते आईडी हैक होने का पता चल गया। इसलिए नंदा साइबर सेल के पास पहुंच गई और अपनी आईडी रिकवर कराकर मैसेज कर दिया कि कोई दोस्त किसी भी खाते में रुपए जमा न कराए।

एडवोकेट नंदा तहसील कैंप के पटेल नगर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे फेसबुक फ्रेंड सुखविंदर का फोन आया कि रुपए की क्यों जरूरत पड़ी। तब उन्हें फेसबुक हैक होने की जानकारी मिली। फेसबुक खोला तो नहीं मिला। पासवर्ड भी रीसेट नहीं हुआ। तब वे साइबर सेल में गई और शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि ठग कौन थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XF0PlJ
via IFTTT