हाई रिस्क एरिया से आए 7 लोगों की सैंपलिंग की

मॉडल टाउन के कंटेनमेंट व बफर जोन में लगातार 22 दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के स्वास्थ्य का हालचाल जान रही हैं। विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। 6 मई को मॉडल टाउन में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली थी।


छात्रा का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से उपचार करवाने के बाद वह ठीक होकर अपने घर वापस लौट आई। लेकिन अभी तक कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन द्वारा पूरी पाबंदी लगाई हुई है। लोग कंटेनमेंट जोन में राहत देने की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके है।

पिछले 22 दिनों से स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों से संपर्क कर उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे है। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने 322 घरों में 1689 लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग का काम किया। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक वस्तुएं उनके घरों पर पहुंचाई जा रही है। वहीं गुरूवार को भट्टू क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाहर से आए लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपलिंग हुई। हाई रिस्क एरिया गुरूग्राम, दिल्ली, पंजाब, गुजरात व बेंगलोर शहरों से 7 लोग यहां अपने घरों में लौटे है। इन सभी लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारेंटाइन किया है।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन अपनी सभी तैयारियों के साथ जुटा हुआ है। सीएचसी में हर रोज सैंपलिंग का कार्य किया जाता है।'' डॉ. मनू राठी, इंचार्ज सैंपलिंग टीम, सीएचसी भट्टूकलां।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sampling of 7 people from high risk area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLvyjD
via IFTTT