बादलवाही व पूर्वा हवा से 3 डिग्री लुढ़का पारा @43 पहुंचा

25 मई से शुरू हुए नौतपा के बाद से लगातार तापमान में हो रही बढ़ाेत्तरी व लू से जिलावासियों को वीरवार को थोड़ी राहत मिली। हवा का रूख बदलने के कारण चली पूर्वाही हवा तथा बादलवाही रहने से जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।


पिछले 10 दिनों से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। तापमान बढ़ने से लू के कारण लोग पिछले 3 दिनों से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान46 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था।

हरियाणा कृषि विवि हिसार के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को ही मौसम में बदलाव हो गया। पूरा दिन बादल छाए रहे तथा 14 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वाही हवा चली। हकृवि के कृषि एवं मौसम विभाग के एचओडी मदनलाल खिचड़ ने बताया कि आज से मौसम में बदलाव होगा। एक जून तक क्षेत्र में बादलवाही रहेगी तथा तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है।

शाम को चली धूल भरी आंधी, शहर में बूंदाबांदी
पूरा दिन बादलवाही रहने के बाद शाम को जिले भर में धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई। यह आंधी आधी रात तक चलती रही। इस दौरान फ़तेहाबाद शहर में बरसात हुई।

किसान रखें ये सावधानियां

  • बरसात होने की संभावना के चलते नरमे की बिजाई को रोक दें।
  • मौसम में बदलाव है इसलिए नरमे की फसल में सिंचाई ना करें।
  • नरमे की फसल में यदि खरपतवार है तो बरसात आने से पहले उसकी खुदाई करें।
  • धान की नर्सरी यदि अभी तक नहीं लगाई है तो लगा लें तथा उसकी रोजाना संभाल करें।
  • गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़ी जमीन को गहरी जुताई करके छोड़ दें ताकि उसमें से खरपतवार के बीज नष्ट हो जाएं।
  • इसके अलावा खाली खेतों में हरी खाद के लिए ढेंचा व मूंग की बिजाई कर सकते हैं।

पिछले दिनों तापमान अधिक होने से नरमे व धान की नर्सरी में नुकसान की संभावना है। ऐसे में बरसात होने से फसलों को फायदा होगा।'' राजेश सिहाग, डीडीए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury fell 3 degrees from cloudy and easterly wind reached 43


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwgzA4
via IFTTT