पैरोल पर आए कैदियों की छुट्‌टी छह हफ्ते और बढ़ी

प्रशासन व जेल द्वारा पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की छुट्‌टी 6 हफ्ते की बढ़ाई गई। इसका सुविधा का लाभ उस कैदी को मिलेगा जो 5 साल बाद जेल से आया है। यह निर्णय जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के चलते किया गया है।

अलग-अलग रख कोरोना से बचाया जा सकेगा
हिसार में तीन जेल है। पहले नंबर सेंट्रल वन जो अपराधियों व आरोपियों से भरी बढ़ी, लेकिन वह जेल कई एकड़ में फैली हुई है। सभी कैदियों और आरोपियों को वहां अलग- अलग रखकर कोरोना से बचाया जा सकता है। जेल प्रशासन ने सेंट्रल 2 सेंट्रल 3 बोस्टल जेल वालों की छुटि्टयां बढ़ाई है।

जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी भेजी : डीसी
^पैरोल पर आए हुए कैदियों की छुट्‌टी 6 हफ्ते बढ़ाई गई है। जो पांच साल बाद बाहर आए है। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी भेजी है।''
नरहरि सिंह बांगर, डीसी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ccmZkz
via IFTTT