रेलवे फाटक क्रास करते समय ट्रक की बॉडी टूटी, बड़ा हादसा होने से टला

भट्टूमंडी के रेलवे फाटक पर बने गड्‌ढों से गुजरते समय सीमेंट के कट्टों से भरे ट्रक की बॉडी टूट गई। हालांकि बड़ा हादसा होते- होते बच गया। गनीमत रही कि जब ट्रक कि बॉडी टूटी तो उसके नजदीक से गुजरने वाले वाहनों के उपर कट्टे गिरने से बच गए। भट्टूकलां के एक मात्र रेलवे फाटक पर एकदम तीखा मोड़ है और काफी ऊंचाई है। यहां पिछले कई दिनों से इस ऊंचाई के लिए बनाई गई दीवार टूट गई थी।

जिससे गड्‌ढा बन गया। रेलवे लाइनों के बीच में भी काफी गड्ढे बने हुए है। गुरूवार दोपहर एक सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रक जब इन गहरे गड्ढों से होकर गुजर रहा था तो संतुलन खोकर झटके के साथ लोहे की बॉडी टूट गई। जिससे उसमें भरे सीमेंट के कट्टे रोड़ पर गिर गए और रास्ता जाम हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck body broken while crossing railway gate, big accident averted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XbyRPp
via IFTTT