हवेली पर कब्जा करने वाला युवक रिमांड पर

कोथ कलां में पुरानी हवेली पर एक युवक द्वारा कब्जा किए जाने के मामले पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया था जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा कब्जा मुक्त करवा हवेली असली मालिक को सौंप दी गई। मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी बालकिशन के बताया कि कोथ कलां में बलराज जैन की पुरानी हवेली है। अब यह परिवार दिल्ली के नरेला रहने लग गया। पीछे से गांव के ही एक युवक कर्मबीर ने खाली पड़ी हवेली पर कब्जा कर लिया।

कब्जे की जानकारी मिलते ही जैन परिवार ने गांव की पंचायत में यह मामला उठाया, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद 21 मई को बलराज जैन द्वारा मिर्चपुर चौकी में शिकायत दी गई। कब्जे की शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी ने कर्मबीर को मौके से ही पकड़कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर कब्जाई हवेली को खाली करवा जैन परिवार को सौंप दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yEiIZv
via IFTTT