बैंकों के बाहर भीड़ दिखी तो तहसीलदार ने लगाई फटकार

रानियां क्षेत्र के विशाल गांव बणी में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर स्क्रीनिंग की जा रही है वहीं दूसरी तरफ रानियां में बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ अनियंत्रित हो रही है जहां पर सोशल डिस्टेंस की सरेआम अवहेलना हो रही है। बैकों के बाहर लगाने वाली भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रही है। जिसकी सूचना मिलते ही रानियां के तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बैंकों के आगे लगी भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग के दायरे में खड़ा करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tehsildar reprimanded when crowds were seen outside the banks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d8GUlz
via IFTTT