प्रदेश में रविवार को कारोनावायरस के 400 नए मरीज मिले हैं। 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया। गुड़गांव में 5, फरीदाबाद में 4 और रेवाड़ी, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर व पलवल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। यह दूसरी बार है, जब एकसाथ इतने लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब मौतों का आंकड़ा 174 (1.61%) पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10,769 पर पहुंच गया है। राज्य में एक दिन में 429 मरीजों के ठीक होने से अब अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 5557 हो गई है।
यानी अब तक 51.60 फीसदी मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 5038 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 217797 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 4.94% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5178 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। मरीजों की संख्या अब 10 दिन में दोगुनी हो रही है। अब तक प्रति 10 लाख लोगों पर औसतन 8592 लोगों की टेस्टिंग हुई है। वहीं, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब मेडिकल कॉलेजों के फाइनल ईयर के 1106 स्टूडेंट्स की सोमवार से अस्पतालों में ड्यूटी लगाई गई गई है। ये सभी डॉक्टरों की मदद करेंगे।
आज से एमबीबीएस के 1109 स्टूडेंट्स की ड्यूटी लगाएंगे सीएमओ
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी मरीजों का इलाज करने में डॉक्टरों का सहयोग करेंगे। मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की ओर से करीब 1106 स्टूडेंट्स को जिलों में लगाया गया है। ये स्टूडेंट्स सीएमओ को रिपोर्ट करेंगे और सीएमओ आवश्यकता के हिसाब से इनकी ड्यूटी डॉक्टरों के सहयोग के लिए लगाएंगे। इसे लेकर सभी सीएमओ को पत्र जारी किया गया है। ये स्टूडेंट्स सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से हैं।
राज्य में करीब 3 हजार डॉक्टर हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की सेवा से डॉक्टरों को काफी मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा 100 स्टूडेंट्स फरीदाबाद व 96 गुड़गांव में भेजे गए हैं। बाकी जिलों में 20 से 50 स्टूडेंट्स तैनात किए गए हैं। ये सोमवार से अपना काम शुरू कर देंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स का सहयोग लेने के लिए आईसीएमआर से भी गाइडलाइन जारी हुई है। मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की निदेशक पी अमनीत कुमार ने कहा कि सभी सीएमओ को पत्र भेज दिया है। वे आवश्यकता अनुसार स्टूडेंट्स को अस्पतालों में तैनात करेंगे।
यहां मिले मरीज... फरीदाबाद में 137, गुड़गांव में 120, सोनीपत में 53, हिसार में 19, महेंद्रगढ़ में 9, पानीपत में 8, रेवाड़ी में 7, रोहतक और नूंह में 6-6, झज्जर में 5, पलवल, अम्बाला, करनाल, भिवानी व पंचकूला में 4-4, यमुनानगर में 3, कैथल व कुरुक्षेत्र में 2-2, जींद, सिरसा व फतेहाबाद में 1-1 केस मिला है।
यहां ठीक हुए... फरीदाबाद में 211, गुड़गांव में 116, सोनीपत में 32, महेंद्रगढ़ में 20, झज्जर में 17, पलवल में 13, पानीपत में 7, सिरसा में 4, रोहतक में 3 और फतेहाबाद, अम्बाला व नूंह में 2-2 मरीज ठीक हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dqC2aJ
via IFTTT