सीआईए-टू ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ डेहा बस्ती के अरमिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरमिन सिल्वर रंग की एक्टिवा पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए सुभाष पार्क रोड से होते हुए सिविल अस्पताल चौक पर जा रहा था। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को धर दबोचा है। सीआईए टू के एएसआई शमशेर सिंह की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल चौक के पास नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने जब सिटी के तहसीलदार विक्रम सिंगला की देखरेख में तलाशी ली तो जींस की निक्कर की जेब से लिफाफा निकला, जिसमें 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी अरमिन के बताया कि डेहा बस्ती में ही नीशु नाम को युवक रहता है जिससे उसने यह हेरोइन ली है।
सीआईए टू पूछताछ के बाद आरोपी को लेकर डेहा बस्ती में पहुंची। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही दूसरा आरोपी नीशु फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को पुलिस की ओर से आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXmOVK
via IFTTT