(मनोज कुमार)प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को 19 जिलों में 488 नए मरीज मिले। 7 की मौत हो गई। फरीदाबाद में 5, गुड़गांव में 2 लोगों की जान गई है। अब तक 17 जिलों में संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच चुकी है। इनमें 7 जिलों में 100 से 200 तक केस हैं। 6 जिलों में 200 से 300 तक मरीज हैं।
4 जिलों में 400 से ज्यादा मरीज हैं। इनमें रोहतक में 458, सोनीपत में 956, फरीदाबाद में 2413 व सबसे ज्यादा गुड़गांव में 4512 केस मिले हैं। बाकी बचे 5 में जिलों में से तीन में संक्रमितों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। सबसे कम चरखी दादरी में 62 केस हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11257 हो चुकी है। 180 की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 359 मरीजों के साथ अब तक 5916 मरीज ठीक हो चुके हैं। गंभीर मरीजों में से 60ऑक्सीजन सपोर्ट तो 13 वेंटिलेटर पर हैं।
यहां ठीक हुए
फरीदबाद में 134, गुड़गांव में 102, रेवाड़ी में 34, सोनीपत में 30, रोहतक में 17, करनाल में 14, महेंद्रगढ़ में 9, अम्बाला में 6, भिवानी में 4, नूंह व कुरुक्षेत्र में 3-3, हिसार में 2, पंचकूला में 1 मरीज ठीक हुआ है।
आज तक की स्थिति
- 97467 लोग सर्विलांस पर लिए गए
- 222948 लोगों के सैंपल लिए गए
- 5487 की रिपोर्ट का अभी इंतजार
- 5.07% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
- 53.66% मरीज ठीक हो चुके हैं
- 1.53% मरीजों की मौत हो चुकी
- प्रति 10 लाख लोगों पर 8795 टेस्टिंग
- 12 दिन में दोगुने हो रहे हैं मरीज
इन जिलों में 400 से ज्यादा मरीज : गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और रोहतक
इन जिलों में 100 से 300 तक मरीज : नूंह, झज्जर, पलवल, पानीपत, पंचकूला, अम्बाला, जींद, करनाल, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़।
इन जिलों में 100 से कम मरीज : चरखी दादरी, कैथल, यमुनानगर, सिरसा और फतेहाबाद।
देश में 15,532 नए मरीज, 396 की मौत, रिकवरी दर 57.3 फीसदी पहुंची
नई दिल्ली | देश 15,532 नए मरीज मिले। अब संक्रमिताें की संख्या 4,32,092 हाे गई है। 396 मरीजाें की माैत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,007 हाे गई है। काेराेना मरीजाें की मृत्यु दर 3.24% है। एक दिन में 12,737 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 2,47,612 लाेग ठीक हाे चुके हैं। देश में काेराेना संक्रमण से ठीक हाेने की दर 57.3% हाे चुकी है। अभी 1,70,473 सक्रिय मरीज बचे हैं।
दिल्ली में अब होम आइसोलेशन वालोंको पल्स ऑक्सीमीटर देगी सरकार
नई दिल्ली | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घाेषणा की है कि सरकार घर पर इलाज करा रहे काेराेना मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर देगी। मरीज को हर दो घंटे में अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करना है। लेवल कम होने पर तुरंत बताए गए नंबरों पर फोन करना हाेगा। उसके बाद सरकार घर पर ऑक्सीजन का प्रबंध करेगी और जरूरत होने पर मरीज काे अस्पताल मेें शिफ्ट किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317Rsyc
via IFTTT