कॉन्सेप्ट पर स्कूल कर रहे काम, फिक्स टाइम टेबल के साथ स्टूडेंट्स को मिल रहा रियल क्लास रूम का फील

इन दिनों पूरे देश में स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटीज तक की क्लास ऑनलाइन मोड पर ली जा रही है। शहर में जहां बहुत से स्कूल वाट्सएप पर वीडियो भेजकर बच्चों तक स्टडी मैटेरियल भेज रहे हैं। वहीं कुछ स्कूल तकनीक का सही प्रयोग करते हुए लाइव क्लासेज बच्चों तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इन स्कूलों ने तकनीक का बेहतरीन प्रयोग करते हुए अपनी ऑनलाइन क्लासेज के स्टैंडर्ड को भी बढ़ाया है। जिससे बच्चे घर रहकर भी स्कूल जैसे रियल फील के साथ अपनी स्टडी कर पा रहे हैं।

कोविड-19 के बीच ज्यादातर स्कूल ऑनलाइन क्लासेज के ऑप्शन पर काम कर रहे हैं। मगर इस बीच जीडी गोयन्का ग्लोबल स्कूल ने टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन क्लासेज को नए स्टैंडर्ड तक पहुंचाया है। दरअसल, स्कूल की ओर से ऑनलाइन के माध्यम से फॉरेन कंट्रीज के स्कूलों द्वारा भी लाइव क्लासेज पहुंच पा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि माइक्रोसोफ्ट मीट के जरिए जर्मनी के आईएसआर स्कूल से जर्मन लैंग्वेज की ऑनलाइन क्लासेज स्टूडेंट्स तक पहुंचा रहे हैं। जर्मनी से टीचर बोजीना स्टाफेनी कुपका जर्मन लैंग्वेज सिखा रही हैं।

हाई टेक्नोलॉजी के साथ स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लासेज से मिल रहा न्यू एक्सपोजर
हाई टेक्नोलॉजी के साथ बच्चों तक पहुंच रही इन ऑनलाइन क्लासेज के जरिए बच्चों को नया एक्सपोजर मिल पा रहा है। मॉर्निंग और ईवनिंग सेशन में ये ऑनलाइन चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही लाइव ऑनलाइन क्लासेज के जरिए स्टूडेंट्स के सिलेबस से जुड़े हर डाउट को क्लियर करने की कोशिश की जाती है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को भेजी गई वर्कशीट को प्रॉपर चेकिंग के बाद बच्चों तक पहुंचाया जाता है।

कोविड-19 के बाद स्कूल खोलने की भी तैयारी कर रहा प्रबंधन
जीडी गोयन्का ग्लोबल स्कूल कोविड-19 के बाद स्कूल खोलने को लेकर भी खास तैयारियों में जुटा है। इसके लिए ताइवान से 3 फुल बॉडी सेनिटाइजर मशीन और शूज डिसइन्फेटिड मशीन मंगवाई गई है। इसके साथ ही अल्ट्रावाइलेज ब्लास्ट मशीन क्लासरूम को डिसइन्फेटिड करने के लिए यूवी ब्लास्ट- 104 मशीन खरीदी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d4rUV7
via IFTTT