बिनैण खाप की सच्चाखेड़ा गांव में महापंचायत आज, जिसमें रखा जाएगा साेनाली का भी पक्ष

साेनाली-सुल्तान प्रकरण साेमवार 15 जून काे एक बार फिर बिनैण खाप में गूंजेगा। नरवाना के गांव सच्चाखेड़ा में इस महापंचायत में इस बार साेनाली फाेगाट का पक्ष भी रखा जाएगा। इससे पहले यह महापंचायत दिनाेदा गांव में हुई थी। उधर, इस प्रकरण में समर्थन और विराेध जारी है। उल्लेखनीय है कि इस महीने के पहले शुक्रवार काे बालसमंद अनाज मंडी में भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट द्वारा मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की थप्पड़-चप्पल से पिटाई का वीडियाे वायरल हाे गया था।

इसके बाद मामला तूल पकड़ा ताे साेनाली का आरोप था कि सुल्तान सिंह द्वारा महिला नेत्रियाें व भाजपा नेताओं काे अभद्रता टिप्पणी करने पर उसकी पिटाई की गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने दाेनाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का काम शुरू किया हुआ है, लेकिन तब से लेकर आज दाेनाें ओर से समर्थन तथा विराेध में प्रदर्शन, आंदाेलन व बयानबाजी चल रहे हैं। हरियाणा महिला आयाेग और बिनैण खाप साेनाली व सुल्तान सिंह का पक्ष सुन चुके हैं।

अभद्रता करने वाले से मारपीट गलत नहीं : राय सिंह
उधर, झाझड़िया खाप सर्वजातीय महापंचायत अध्यक्ष राय सिंह ने साेनाली के घर पहुंचकर भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट का समर्थन किया। राय सिंह ने बयान देकर कहा कि साेनाली फाेगाट किसानाें और मजदूराें की लड़ाई लड़ रही है। सभी काे इनका साथ देना चाहिए। अगर किसी ने अभद्रता की है ताे उससे मारपीट हाे जाए ताे क्या गलत है। रायसिंह ने कहा कि अन्य संगठनाें काे भी साेनाली का साथ देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30IEd7a
via IFTTT