मुकलान के स्कूल में लगेगा सोलर पैनल छह गांवों की गलियां भी होंगी रोशन

क्षेत्र के गांव मुकलान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चाें के लिए खुशखबरी है। विद्यार्थियों काे अब बिजली कट की समस्या से परेशान नहीं हाेगा पड़ेगा। स्कूल में साेलर पैनल लगवाया जा रहा है। जिसके लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला ने चार लाख नाै हजार रुपए की राशि जारी की है। गांव मुकलान के अलावा जिले के छह अन्य स्कूलाें व जिले के पंद्रह गांवाें की ढाणियाें के लिए भी लाखाें रुपए की ग्रांट जारी की गई है।

गाैरतलब है कि बताैर सांसद दुष्यंत चाैटाला बताैर सांसद गांव मुकलान का दाैरा करने आए थे। वहां छात्राओं द्वारा उन्हें बिजली की समस्या से अवगत करवाया गया और स्कूल में साेलर पैनल लगाने की मांग की थी। दुष्यंत चौटाला ने छान, दयाल सिंह काॅलोनी हांसी, हरिता, हसनगढ़, कंडूल तथा सलेमगढ़ गांव में सोलर लाइट लगवाने के लिए भी ग्रांट जारी की है।

गांव छान में दस साेलर लाइट के लिए 86 हजार पांच साै व दयाल सिंह काॅलाेनी हांसी में बीस साेलर लाइट के लिए एक लाख 73 हजार रूपए की ग्रांट जारी की गई है। इसके साथ ही गांव हरिता, हसनगढ़, कंडूल, व सलेमगढ़ के लिए 86 हजार रूपये की राशि जारी की गई है जिससे हर गांव में दस-दस सोलर लाइट लगेंगी।

जिले के गांव बुडाना की ढाणियों में बिजली कनेक्शन के लिए एक लाख 98 हजार 445 रूपये, बूरे गांव की ढाणियों के लिए एक लाख 40 हजार रूपये, चूली खुर्द गांव की ढाणियों के लिए 3 लाख एक हजार, दड़ौली गांव की ढाणियों के लिए दो लाख 29 हजार 950 रूपये, हरिता गांव व कालीरावण की ढाणियों के लिए 29 हजार 750 रूपये, कंडूल की ढाणियों के लिए दो लाख 71 हजार 250 रूपये, लाडवी गांव की ढाणियों के लिए एक लाख 53 हजार एक सौ पच्चीस रूपये, शाहपुर की ढाणियों के लिए एक लाख 73 हजार 250 रूपये, रावलवास खुर्द की ढाणी के लिए 8 हजार 750 रूपये, सदलपुर की ढाणियों के लिए 4 लाख 33 हजार 550 रूपये, मंगाली आकलान की ढाणियों के लिए 63 हजार रूपये की राशि जारी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Avm9m7
via IFTTT