चार होटलों में ‌1800रुपए प्लस 18% जीएसटी के साथ पेड कोविड केयर सेंटर सुविधा

कोरोना के 110 पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके हैं। इनमें से 44 एक्टिव केस हैं जबकि 64 को डिस्चार्ज करके कोविड अस्पताल से होम आइसोलेट किया है। इन हालातों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन साधन-संसाधानों के इंतजामों में जुट गया है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा कोई रोगी चाहे तो जेब ढीली करके अब होटल में आराम कर सकता है। पेड क्वारेंटाइन के लिए आजाद नगर में स्काई इन व जिंदल अस्पताल रोड पर होटल मून चयनित हैं। इसी तर्ज पर पेड कोविड केयर सेंटर शुरू किए हैं।

भुगतान आधारित कोविड केयर सेंटर का विकल्प चुनने वाले व्यक्तियों व विद्यार्थियों के लिए शहर के 4 होटलों को चिह्नित किया है। निर्धारित दरों पर भुगतान करके बाहर से आने वाले व्यक्ति या विद्यार्थी इनमें ठहर सकते हैं।

पेड सेंटर डाबड़ा चौक स्थित यश होटल, पारिजात चौक स्थित होटल ओम व होटल मिड सिटी व जिंदल चौक स्थित होटल ग्रेट वैल्यू में शुरू हुए हैं। इनमें ठहरने वाले व्यक्तियों को प्रतिदिन के हिसाब से 1800 रुपये किराया प्लस 18 प्रतिशत (324 रुपये) जीएसटी का भुगतान करना होगा।

होटल द्वारा प्रतिदिन तीन समय का भोजन व चाय उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होटल संचालकों द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देशों व गाइडलाइंस की समुचित अनुपालना की जानी आवश्यक है। जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि किसी अन्य देश, राज्य अथवा कोरोना संवेदनशील जिलों से आने वाले व्यक्तियों व विद्यार्थियों को क्वारेंटाइन करने के लिए सरकारी कोविड केयर सेंटर के अलावा भुगतान आधारित कोविड केयर सेंटर भी बनाए हैं।

जहां सरकारी कोविड केयर सेंटर में क्वारेंटाइन होने वालों के लिए सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। वहीं निर्धारित होटलों में क्वारेंटाइन होने का विकल्प चुनने वालों को इसके लिए निर्धारित दरों पर भुगतान करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B8hg2b
via IFTTT