युवक ने लाॅकडाउन में ही दाे शादियां कर ली, पहली पत्नी ने एसपी काे दी शिकायत

लाॅकडाउन में एक युवक ने एक नहीं बल्कि दाे शादियां कर ली। पहली पत्नी काे युवक कुछ दिन बाद घर छाेड़ गया, जबकि इसके थाेड़े दिन बाद ही दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी काे इस बारे में पता चला ताे उसने एसपी अम्बाला काे पुलिस कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी। युवती ने शिकायत में आराेप लगाया है कि अम्बाला के ही एक गांव के युवक ने उसके साथ 29 मार्च काे शादी की थी। ससुराल में उसे शादी के अगले दिन से ही दहेज में कार न लाने के लिए प्रताड़ित किया गया।

साथ उसके पति व ससुराल वालाें ने उसके साथ मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। शिकायत अनुसार उसी युवक ने दाेबारा अप्रैल महीने में किसी और लड़की से शादी कर ली। जब इस बारे में उसकी पहली पत्नी काे पता चला ताे उसने एसपी अम्बाला काे शिकायत की। युवती ने शिकायत कर आराेपी युवक और उसके परिजनाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e5Tbbc
via IFTTT