काजीवाड़ा में घर से चाेरी करने का आराेपी पकड़ा, सामान बरामद

भांजी की शा‍दी में पंजाब के राजगढ़ गई काजीवाड़ा मोहल्ले की निर्मला देवी के घर में पीछे से चोरी करने के आरोपी संजय उर्फ मच्छी को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 के प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक आरोपी से चोरी सामान बरामद कर लिया है।

जिसके बाद कोरोना के मद्देनजर उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। निर्मला देवी ने थाना अम्बाला सिटी में शिकायत दी थी कि 17 जून को वह घर पर ताला लगाकर अपनी भांजी की शादी में राजपुरा गई हुई थी। जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि घर के अंदर अलमारी से 10 हजार रुपए नकद व एक जोड़ी टॉपस गायब थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AZpl9L
via IFTTT