रमन गुप्ता बने लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट का चुनाव रविवार को आम्रपाली रिजार्ट में निवर्तमान डिस्ट्रिक गर्वनर रवि मेहरा के नेतृत्व में हुआ। चुनाव में डिस्ट्रिक गवर्नर के लिए रमन गुप्ता को सर्वसम्मति से गवर्नर चुना गया। रमन गुप्ता के अलावा प्रथम उप गवर्नर पद के लिए डाॅ. दिनेश दीपक जोशी व द्वितीय उप गवर्नर पद के लिए वीरेंद्र मेहता को सर्वसम्मति से चुना गया।

गवर्नर चुने जाने के बाद रमन गुप्ता ने कहा दिल्ली से शिमला तक क्लब के डिस्ट्रिक्ट की सेवा कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ जाएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी ने मिलकर काम करने हैं। वरिष्ठ लायन चमन लाल गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि लायंस क्लब में जो सेवा कार्य होते हैं वह बढ़-चढ़कर किए जाएंगे। इस दौरान अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/312I5zZ
via IFTTT