बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिरा, तार दो कारों पर गिरे

रविवार शाम को कैपिटल चौक से मिलिट्री डेयरी फार्म की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्पार्किंग के बाद बिजली का खंभा टूटकर अचानक से गिर गया। खंभा सड़क के बीचों बीच गिर गया तो वहीं बिजली के तार एक सेंट्रो के साथ-साथ स्विफ्ट कार पर गिर गए। हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकले।

रोड के बीचों-बीच बिजली का पोल गिरने से कैपिटल चौक तक वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। जब वाहन वापस आने लगे तो कैपिटल चौक पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद किया और क्वालिटी सब डिवीजन से बिजली कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने दोनों कारों के ऊपर से बिजली के तार उतारे और इसके बाद बिजली के पोल की मरम्मत का काम किया गया। बिजली के पोल गिरने से बीसी बाजार समेत अन्य एरिया की बिजली की सप्लाई को बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेंट्रो में कार में सिर्फ चालक था जो कैपिटल चौक की तरफ आ रहा था और स्विफ्ट कार में सिटी में अलग अलग जगह पर रहने वाले चार दोस्त सवार थे जो जग्गी सिटी सेंटर की तरफ जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरहिंद क्लब के पास सेंट्रो पर गिरी बिजली की तार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PhYha
via IFTTT