अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आराेपी एजेंट दो दिन के रिमांड पर

अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख की धाेखाधड़ी करने के आराेपी एजेंट इस्माइलाबाद निवासी साेमनाथ काे नग्गल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का कोर्ट से दो दिन रिमांड मंजूर किया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से रिकवरी का प्रयास करेगी। इस संबंध में नग्गल के गांव जैतपुरा निवासी युवक मनीष कुमार की शिकायत पर 4 जून को आरोपी पर केस दर्ज किया गया था।

युवक मनीष ने इस संबंध में एसपी अम्बाला को की शिकायत मेंबताया था कि आरोपी एजेंट ने उसके पिता गुरदयाल सिंह से 15 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात हुई थी। 19 फरवरी 2019 को अपने घर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एजेंट ने अवैध रूप से जंगलों के रास्ते 3 सितंबर को अमेरिका पहुंचाया। उसका एक माह जंगल में बीता।

उसके पिता ने 15 लाख एजेंट को दिए और उसके अलावा खाने पीने व रहने पर उसके सात लाख रुपए खर्च आ गए थे। अमेरिका में घुसने के बाद उसे वहां की आर्मी ने पकड़ लिया और 9 महीने जेल काटनी पड़ी। जिसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया। जबकि एजेंट ने उन्हें बताया था कि वह उसे वैध रूप से अमेरिका में एंट्री कराएगा। एजेंट ने उसका पासपोर्ट भी वापस नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3elf8D2
via IFTTT