एक काेशिश टूगेदर वी कैन की तरफ से टीम के लिए ऑनलाइन आयुर्वेदिक सेशन का आयोजन किया गया। इसमें आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डाॅ. स्मिधा शर्मा ने महिलाओं काे आयुर्वेद और याेग के बारे में जानकारियां दी। इम्युनिटी पर बात करते हुए उन्हाेंने बताया कि काेराेना संक्रमण से लड़ने के लिए इम्युनिटी अच्छी हाेनी चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी समझना हाेगा कि इम्युनिटी स्ट्राॅन्ग एक दिन में नहीं हाेती है।
इम्युनिटी तीन सहज, कालज और अर्जित हाेती है। अर्जित इम्युनिटी के लिए ऐसे रसायन खाते हैं जिससे इम्युनिटी शरीर काे मिले। उन्हाेंने आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य पर भी बात की और बताया कि यह शरीर पर क्या प्रभाव डालता है।
उन्हाेंने बताया कि सबसे ज्यादा जरूरी व्यक्ति के लिए नींद हाेती है। अगर नींद सही नहीं आती ताे व्यक्ति के अंदर विकार उत्पन्न हाेने लगते है। नींद न आने से शरीर में फ्री रेडिकल्स बन जाएंगे। जिसके कारण शरीर में बीमारियां हाेनी शुरू हाे जाएंगी। अगर दिनचर्या से किसी भी तरह का खिलवाड़ करेंगे ताे इसका भुगतान शरीर काे भुगतना पड़ेगा। इस सेशन में फाउंडर निक्की ढिल्लाें, भावना मधाेक, सिल्की मधाेक, हरप्रीत ढिल्लाें, श्वेता बवेजा, रमन बासन, मनी बख्शी, नताशा, अनु अग्रवाल, काेमल शर्मा, राखी, समन गुलाटी आदि ने पार्टिसिपेट किया।
ऑनलाइन आयुर्वेदिक सेशन में दिए डॉक्टर के कुछ टिप्स...
- बार-बार खाना न खाएं। भूख लगने पर ही खाएं।
- हमेशा नीचे बैठकर ही भाेजन खाएं।
- रसायन जाे राेगप्रतिराेधक क्षमता काे बढ़ाते है दूध, आंवला, आंवला चूर्ण और आंवला कैंडी, च्यवनप्राश, आंवला और हल्दी ले सकते हैं। आंवला और हल्दी मधुमेह काे भी कम करता है।
- गर्म पानी का सेवन करने से पाचक अग्नि अच्छी हाेती है इसलिए गर्म पानी ही लें।
- अणु तेल की दाे-दाे बूंदें दिन में दाे बार नाक में डालें। गाय का घी भी डाल सकते हैं इससे ब्रेन काे पाेषण भी मिलता है।
- काली मिर्च, तुलसी, गिलाेय और दालचीनी उबाल कर काढ़ा बनाकर दिन में 3 से 4 बार पिएं।
- आयुष काढ़ा या क्वाथ- तुलसी, दालचीनी, साैंठ और कालीमिर्च काे मिलाकर आयुष क्वाथ बना लें। इसे पानी में उबालकर पिएं। लेकिन ध्यान रहें कि ज्यादा स्ट्राॅन्ग नहीं लेना है।
- रात काे गर्म दूध में हल्दी डालकर ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NhrEaP
via IFTTT