बीके अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के लिए खड़े लोग।

गांव लाहली में रोहतक भिवानी रोड पर 32 वर्षीय सीमा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सीमा का शव खेतों में बंद पड़े ईट भट्ठे में पड़ा मिला है। हत्या का आरोप मृतका के चाचा ससुर पर है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मर्डर करने के बाद ग्रामीणों को खुद ही वारदात को अंजाम देने के बारे में बताया। इसके बाद वह सीमा के पति प्रदीप की बाइक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रविवार सुबह करीब नौ बजे सीमा को ये कहकर बुलाकर लेकर गया था कि उससे प्रदीप खेत में बुला रहा है।

आरोपी रास्ते में ही सीमा की हत्या कर फरार हो गया। थाना कलानौर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी ये खुलासा नहीं हुआहै कि साेनू ने किन कारणाें से सीमा की हत्या की है। गांव लाहली निवासी प्रदीप ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वो खेतीबाड़ी करता है। रविवार को वह अपने पिता भगवानदास सके साथ खेत में पानी दे रहा था। रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रदीप का रिश्ते में चाचा लगने वाला सोनू उसकी पत्नी सीमा के पास घर पर आया।

सीमा को खेत में प्रदीप के बुलाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी अपने साथ घर से ही कुल्हाड़ी लेकर गया था। रास्ते में खेतों में बंद पड़े भट्ठे में ले जाकर सीमा के सिर में कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर अपने चचेरे भाई को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CqEYrb
via IFTTT