
अम्बाला रोड पर वीरवार रात साढ़े 9 बजे थाना छप्पर के पास सड़क से गुजर रही एक गाय से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक की टक्कर लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों घायल सड़क पर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि घायल कौन हैं। उसकी बाइक का नंबर यूपी का है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घायल युवक यूपी के हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार अम्बाला की तरफ से दो युवक बाइक पर आ रहे थे। छप्पर में अंधेरा होने से बाइक गाय से टकरा गई।
गाय टक्कर लगने से करीब 10 फुट दूर जाकर गिरी और मौत हो गई। एक युवक का सिर सड़क पर लगा और वह बेहोश गया। दूसरे को भी होश नहीं थी। छप्पर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भेजा गया। बाइक नंबर से एड्रेस निकाला जा रहा है। टक्कर लगते ही मौके पर ही गाय की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32632dJ
via IFTTT