
नेपाल से अफीम लेकर यमुनानगर पहुंचे नेपाल निवासी रविंद्र गिरी उर्फ राजू को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दबोच लिया। वह शहर के वीआईपी अंसल टाउन में किराए के मकान में रह रहा था। नेपाल से बाइक की डिग्गी में डालकर अफीम लेकर यमुनानगर पहुंच गया। यहां उसे यह अफीम सप्लाई करनी थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह पहली बार अफीम लेकर आया था। कुछ दिन पहले यमुनानगर आया था।
अंसल टाउन में किराए पर मकान लेकर वापस चला गया था। वहां से अब बाइक पर अफीम लेकर आया। आते ही पुलिस को पता चल गया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि राजू नेपाल से एक व्यक्ति से अफीम लेकर आया है। पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि वह पहली बार अफीम लेकर आया है। यहां पर उसे अफीम खरीदने वालों की तलाश थी। अब पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास करेगी।
पुलिस को पहले ही पता था अंसल टाउन में आएगा अफीम लेकर| पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के उप निरीक्षक ओमप्रकाश, मुख्य सिपाही विजय कुमार, सिपाही सुरेशपाल व गांव कैल के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली की अंसल टाउन जगाधरी में रह रहा नेपाल निवासी रविंद्र गिरी उर्फ राजू अफीम की तस्करी करता है। वह अफीम लेकर अंसल टाउन आएगा। सूचना पर छोटूराम तहसीलदार जगाधरी भी मौके पर आ गए और पुलिस पार्टी ने पुलिस लाइन के पीछे नाकाबंदी शुरू कर दी।
एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उससे रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रविंद्र गिरी उर्फ राजू बताया जिसकी छोटूराम तहसीलदार के सामने तलाशी ली गई तो रविंद्र गिरी के कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की कीमत लगभग 4 लाख है। इस मामले में रविंद्र गिरी उर्फ राजू पर सदर जगाधरी थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम नेपाल निवासी खूमारी से लेकर आता है।
यहां 970 ग्राम अफीम सप्लाई करने का आरोपी शराब ठेकेदार सुंदर को आज तक नहीं पकड़ पाई पुलिस| सीआईए वन की टीम ने 22 जून को जठलाना रोड से शराब ठेकेदार सुभाष राणा को पकड़ा था जिस कार में वह था, उससे पुलिस ने 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। तब सुभाष को पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करती रही, लेकिन पुलिस के हर सवाल पर वह जवाब देता था कि इसका पता सुंदर राणा को मालूम है।
इस तरह से पुलिस उससे कुछ खास उगलवा नहीं पाई थी। तब पुलिस ने दावा किया था कि सुंदर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद पूरा खुलासा होगा। 18 दिन हो गए हैं, लेकिन सुंदर राणा को आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई। पुलिस के लिए वह चुनौती बना हुआ है जबकि वह शराब का अपना कारोबार आराम से चला रहा है। कहा जा रहा है कि वह यमुनानगर में ही रह रहा है। पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पा रही है। सीआईए वन इंस्पेक्टर राकेश मटौरिया का कहना है कि सुंदर अब ज्यादा दिन तक बाहर नहीं रहेगा। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
दो देशों और तीन राज्यों से होते हुए पहुंचा यमुनानगर
यमुनानगर पुलिस ने भले ही अफीम के साथ गिरी को पकड़ लिया हो, लेकिन उसने देश और प्रदेशों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। नेपाल से भारत आ गया। इसके बाद बिहार, यूपी और हरियाणा के अंदर तक आ गया। करीब 700 किलोमीटर तक आ गया लेकिन किसी प्रदेश की पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। यहां पर अंसल टाउन की सूचना होने पर पुलिस ने वहां पर रेड की तो पकड़ा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3230bSI
via IFTTT