रिकाॅर्ड 34 पॉजिटिव; इनमें पूजा साड़ी कांप्लेक्स के 20 मरीज, कपड़ा कारोबारी की चेन से अब तक 48 केस

कोरोना संक्रमण ने वीरवार को 34 केसों के साथ नया रिकाॅर्ड बनाया। इससे पहले 19 जून में 26 केस आए थे। जुलाई माह के 9 दिनों में अब तक 95 केस आ चुके हैं जबकि जून के पहले 9 दिन में 57 केस आए थे। वीरवार को जो केस आए उनमें 25 केस अम्बाला सिटी व एक केस नन्यौला व 3 कैंट से हैं। 3 केस नारायणगढ़ से आए हैं। एक केस बराड़ा अाैर एक डेराबस्सी से है। 20 केस ताे कालका चौक स्थित पूजा साड़ी कांप्लेक्स में से मिले हैं। इससे इस कंयहां भी शोरूम एक साड़ी कांप्लेक्स में शोरूम चलाने वाले सेक्टर-7 के कारोबारी के कोरोना चेन में अब तक 28 केस हो चुके हैं। हालात और न बिगड़ें इसको देखते हुए प्रशासन ने शहर की सभी कपड़ा मार्केट को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

वहीं, सेक्टर-8 के प्राॅपर्टी डीलर की कोरोना चेन में वीरवार को दो केस और जुड़ने से यह चेन 8 पेशेंट की हो गई है। इसी प्रकार न्यू मॉडल कॉलोनी में पहले से संक्रमित महिला की बेटी पॉजिटिव मिलने से इस चेन में 5 मरीज हो गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना केसों का आंकड़ा 426 हो गया है। एक्टिव केस 64 हैं। वीरवार को 400 सैंपल लिए गए हैं और अब तक 19 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में प्रति 10 लाख पर 15,588 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।

पूजा साड़ी कांप्लेक्स के ये 20 वर्कर संक्रमित

  • साड़ी कांप्लेक्स में हरि मंदिर पटेल रोड का 28 वर्षीय वर्कर के परिवार में मां, मानव चौक पर रहने वाली बहन समेत पांच संपर्क हैं। इसका जीजा पटियाला दूरदर्शन में कैमरामेन है और तीन माह से करनाल में है।
  • कैथ माजरी का 27 वर्षीय वर्कर के परिवार में 9 सदस्य हैं।
  • कैथ माजरी के ही संक्रमित मिले 29 वर्षीय युवक के परिवार में चार सदस्य हैं। छोटा भाई तंदूरा बाजार की उस मोबाइल शॉप पर काम करता है। जिसकी चेन में 9 संक्रमित मिले थे लेकिन भाई संक्रमित नहीं था।
  • परशुराम नगर का 22 वर्षीय वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिला है, इसका एक और भाई इसी कांप्लेक्स में काम करता है। दूसरा भाई ईजी-डे पर काम करता है,
  • संक्रमित मिले रेलवे रोड का 34 वर्षीय वर्कर के परिवार में 5 सदस्य हैं।
  • शालीमार कॉलोनी के 30 वर्षीय वर्कर के परिवार में 6 सदस्य हैं, दो भाई पुरानी कपड़ा मार्केट रेलवे रोड पर काम करते हैं।
  • रविदास बस्ती का 20 वर्षीय वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिला है, इसके परिवार में 9 सदस्य हैं।
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-8 का 37 वर्षीय वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके परिवार में 4 सदस्य हैं।
  • सर्कुलर रोड नजदीक घास मंडी निवासी 3 वर्षीय वर्कर सेल्समैन के तौर पर काम देखता था। इसके परिवार में पांच सदस्य हैं।
  • मिलाप नगर कैंट का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। परिवार में माता-पिता व भाई संपर्क में हैं।
  • सेक्टर-10 सिटी का रहने वाला 42 वर्षीय वर्कर कोरोना संक्रमित है। परिवार में पिता, पत्नी, दो बच्चे भाई के परिवार समेत 8 संपर्क हैं।
  • मोतीनगर में 44 वर्षीय वर्कर के परिवार में 11 संपर्क हैं । इसके भाईयों की मोती नगर में टेंट हाउस व ज्वैलर्स की दुकान है।
  • बोह के रहने वाले 35 वर्षीय वर्कर के परिवार में छह सदस्य हैं। किराये पर रहने वाले परिवार की करियाना की दुकान है।
  • महावीर नगर के रहने वाले 35 वर्षीय वर्कर के परिवार में पांच संपर्क हैं।
  • शक्ति कॉलोनी जंडली के रहने वाला 20 वर्षीय वर्कर के परिवार में दो सदस्य हैं।
  • जैन कॉलेज रोड नरेश विहार का 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके परिवार में 10 सदस्य हैं।
  • परशुराम कॉलोनी के रहने वाले अन्य 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके परिवार में चार सदस्य है। इसके पिता प्लंबर हैं।
  • बांस बाजार में रहने वाला 22 वर्षीय युवक जिसके परिवार में पत्नी उसकी संपर्क है।
  • लक्कड़ मंडी बराड़ा के रहने वाले युवक के परिवार में 8 सदस्य हैं। जो डेली अपडाउन करता था। पिता जगाधरी गेट पर फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं।
  • डेरा बस्सी पंजाब के गांव लोहसिम्बली का वर्कर हैं, जो गोदाम में काम करता है।

जीआरपी एसपी ऑफिस की पुलिस कर्मी, म्युच्युअल फंड एडवाजर व ज्वैलर्स का वर्कर पॉजिटिव

  • पुलिस लाइन में रहने वाली 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जीआरपी कैंट के एसपी कार्यालय में काम करने वाली यह पुलिस कर्मी 6 जुलाई को संक्रमित मिली महिला कांस्टेबल के संपर्क में आई थी। जो इसके पड़ोस में रहती है। इसकी फैमिली में पति व 13 व 14 साल के बेटा-बेटी हैं।
  • न्यू मॉडल कॉलोनी में 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे पहले 5 जुलाई को इस युवती की 45 वर्षीय मां व उनके बाद 8 जुलाई को 22 वर्षीय नौकर कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
  • सिटी के नवनीत नगर में रहने वाला 40 वर्षीय म्युच्युल फंड एडवाइजर कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसने अमरनाथ यात्रा के लिए अपना मेडिकल कराया था। इसके घर में पत्नी व 16 व 8 साल के बच्चे, सामने के मकान में रहने वाले भाई के परिवार के 4 सदस्य व कैंट में रहने वाली बहन के चार सदस्य समेत 13 सदस्य हैं।
  • सोनिया कॉलोनी में 7 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति की 9 वर्षीय बच्ची व 32 वर्षीय पत्नी व 36 वर्षीय भाई कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस परिवार में पहले पॉजिटिव मिले 33 वर्षीय 5 जुलाई को सेक्टर-8 निवासी अपने पार्टनर के साथ सोनीपत के हुडा ऑफिस गए था। इस चेन में अब 8 मरीज हो गए हैं।
  • नन्यौला में 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति की बैंगलुरू की ट्रैवल हिस्ट्री है। जिसने आने के बाद अपना टेस्ट कराया था। यह व्यक्ति बैंगलुरू के हुबली में टायर पंचर की दुकान चलाता है। जो कि 3 जुलाई को अम्बाला पहुंचा था। परिवार में मां व छोटे भाई की पत्नी व दो बच्चे हैं।
  • जलबेहड़ा रोड स्थित ईस्ट दुर्गानगर के आनंद विहार में 3 जुलाई को वाया एयर बैंगलुरू से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक चंडीगढ़ से वाया टैक्सी अम्बाला पहुंचा। इस बीटेक युवक के पिता की करियाना स्टोर की दुकान है। परिवार में भाई, मां व एक अन्य भाई है।
  • जग्गी कॉलोनी सिटी का 40 वर्षीय दिल्ली में ई-वे बिलिंग का ऑफिस चलाता है। जो अपना रेंट देने के लिए दिल्ली गया था। इस व्यक्ति के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
  • कैंट की मोची मंडी में 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक कैंट के सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड ज्वैलर्स पर काम करता है। इसका भाई एक अन्य ज्वैलर्स पर काम करता है। युवक ने बुखार आने के बाद टेस्ट कराया था। रिक्शा चालक पिता समेत घर में चार सदस्य हैं।
  • रतनगढ़ में 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। यह महिला सेक्टर-7 निवासी कपड़ा कारोबारी के वर्कर की कोरोना चेन में है। इस वर्कर की रिपोर्ट 2 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 5 जुलाई को वर्कर की पत्नी व 12 साल की बेटी कोरोना संक्रमित मिली थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला सिटी | पूजा साड़ी कांप्लेक्स में पॉजिटिव मिले मरीज एंबुलेंस से उतरकर मिशन अस्पताल जाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W58aLj
via IFTTT