सालभर की गतिविधि चंडीगढ़ वर्कशॉप में साझा करेंगे गणित और विज्ञान विशेषज्ञ

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से चंडीगढ़ में चार दिवसीय वर्कशॉप की जा रही है, जिसमें राज्य के जिला विज्ञान व गणित विशेषज्ञों के काम करने के तौर तरीकों, कुछ नया करने व सीखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही वे अपने सालभर में की गई गतिविधियों को एक-दूसरे से सांझा करेंगे।

वर्कशॉप 13 जनवरी से 16 जनवरी तक चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित इंदिरा होलीडे होम में की जाएगी। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया है। निर्देशों में कहा गया है कि सभी जिलों के डीएमएस व डीएसएस 13 जनवरी को सुबह 11 बजे निश्चित स्थान पर पहुंचें। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों पर आधारित 10-15 मिनट की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी साथ लेकर आएं। इसके अतिरिक्त अक्टूबर एवं नवंबर 2019 में किए गए शैक्षिक भ्रमण पर आधारित विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया ब्राॅशर भी साथ लेकर आएं।

जानिए... क्या होगा फायदा

विभाग का वर्कशॉप करवाने का उद्देश्य सभी डीएसएस व डीएमएस द्वारा किए कार्यों को सांझा करना है। इससे जहां एक-दूसरे द्वारा किए गए कार्यों को देखकर अन्य जिलों के डीएमएस व डीएसएस नया सीखेंगे। वहीं उनके मन में नए-नए आइडिया भी आएंगे और भविष्य में वे भी कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ-साथ वर्कशॉप में ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर भी यहां से नए विचार लेकर सभी डीएमएस व डीएसएस को भविष्य में और बेहतर करने के लिए नए आइडिया देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FNasWM
via IFTTT