
भिवानी| मंढाणा में ग्राम सभा ने बैठक कर अाबकारी विभाग से व जिला प्रशासन से गांव में शराब का ठेका न खाेलने की मांग की। महिला स्वयं सहायता समूह ने भी गांव में शराब ठेका बंद करने का प्रस्ताव पारित कर एसपी से मांग की। अाबकारी विभाग व प्रशासन काे साैंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ठेका बंद करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाअाें व ग्रामीणाें काे नशे से बचाना है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरकार की नई निर्धारण नीति के अनुसार किसी भी गांव में दस प्रतिशत मतदाता अगर शराब बंदी या ठेके के खिलाफ हैं तो उस गांव में ठेक नहीं खोला जा सकता। गांववासी अमित आदि ने बताया कि गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 4400 है। ठेका बंद करवाने के पक्ष में 492 मतदाता हैं व इन्होंने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसलिए नए सत्र 2020-21 में गांव में ठेका खोलने की अनुमति न दी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jJCPB
via
IFTTT