सैनी सभा ने जरूरतमदों को बांटने के लिए 120 राशन किट तैयार की


नारायणगढ़ | सैनी सभा नारायणगढ़ ने समाज के लोगों के सहयोग से लगभग 1500 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन बांटा। संस्था द्वारा यह राशन सामग्री सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ में एकत्रित की गई है। सैनी सभा के प्रधान मा. केहर सिंह सैनी तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बताया कि राशन में गेहूं, चावल व दाल आदि खाद्य सामग्री की पैकिंग की जा रही है और 120 किट तैयार भी कर दी गई है। जरूरतमंद लोगों के लिए तैयार की जा रही सूखा राशन किट का निरीक्षण रविवार को एसडीएम अदिति व डीएसपी अमित भाटिया ने सैनी धर्मशाला में जाकर किया। केहर सिंह व भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने एसडीएम अदिति को बताया कि प्रशासन के मार्गदर्शन में यह सुखा राशन सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news saini sabha prepared 120 ration kits to distribute to the needy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QPsZrF
via IFTTT