भाजपा के 40 वालंटियर जरूरतमंद लोगों के घराें तक पहुंचा रहे राशन : विज


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंट में अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित किए राशन कलेक्शन सेंटर में राशन की पैकिंग कर भाजपा के 40 वालंटियर जरूरतमंद लाेगाें के घरों तक राशन पहुंचा रहे हैं। विज ने कहा कि जरूरतमंदाें के लिए आटा 5 किलो, चावल 2 किलो, चीनी 1 किलो, दाल 1 किलो, नमक 1 किलो, 500 ग्राम सरसों या रिफाइंड, मसाले आदि खाद्य सामग्री की पैकिंग की जा रही है। वहीं रविवार को कई संस्थाओं व दानियों ने अग्रवाल धर्मशाला में राशन सामग्री दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पराशर, राजीव गुप्ता, किरण पाल चौहान, मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान, बलकेश वत्स मौजूद रहे।

अग्रवाल धर्मशाला में इकट्‌ठा हुए राशन की पैकिंग करते भाजपा कार्यकर्ता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 40 volunteers of bjp are providing ration to the needs of the needy vij


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UJNNlA
via IFTTT