12 क्रॉस रोड पर पुलिस की कार्रवाई नाकाफी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी डंडा थामा


अम्बाला | पुलिस मुलाजिमों की तरफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें ने भी हाथाें में डंडा थाम लिया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग और घरों के आसपास ग्रुप में खड़े न हों। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 12 क्रॉस रोड पर ग्रुप बनाकर खड़े होने वाले युवकों से परेशान हैं। इन्हें खदेड़ने के बाद ये फिर से रोड पर खड़े हो जाते हैं। कर्मचारी शुक्रवार को पुलिस मुलाजिमों के साथ यहां कार्रवाई भी कर चुके हैं लेकिन शनिवार को आलम पहले जैसा ही रहा। कर्मचारियों ने बताया कि 12 क्रॉस रोड पर रहने वाले लोग अपने घरों के बाहर खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग घरों से युवक भी एक टोली बनाकर खड़े हो रहे हैं जिसके बाद में पुलिस को सूचित कर चुके हैं लेकिन फिर भी बिना सख्त कार्रवाई के युवक बाज नहीं आ रहे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि 12 क्रॉस रोड पर उनका मलेरिया आॅफिस है इसलिए उनकी ड॰यूटी भी लगी है कि रोड और आसपास की कॉलोनियों में किसी को घर के बाहर और टोलियां बनाकर खड़े होने वाले युवकों को रोका जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news police action at 12 cross road insufficient health department personnel also held the baton


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ybDn6s
via IFTTT