भाजपा के राशन कलेक्शन सेंटर में संस्थाओं ने उपलब्ध कराई सामग्री


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में जरूरतमंदों के लिए स्थापित किए गए राशन कलेक्शन सेंटर में लोग दिल खोलकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।

भाजपा ने राशन सामग्री वितरण के लिए 40 शक्ति केंद्र प्रमुखाें को जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपने क्षेत्रों में उन लोगों को राशन वितरित कर रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस मौके पर मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, अजय पराशर, राजीव डिंपल, बलकेश वत्स, विजेंद्र चौहान मौजूद रहे।

इन संस्थाओं ने उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

कलेक्शन सेंटर में शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी के अलावा टेंट वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला, मॉर्निंग क्लब अम्बाला छावनी, सोशल वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा वाल्मीकि महासभा के अलावा अन्य संगठनों ने दान दिया। इसी तरह योगा फेडरेशन के प्रधान रजिंदर विज ने बताया कि फेडरेशन की ओर से 2 हजार बोरियां आटे की दान की गई हैं। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन एडी गांधी व उनकी टीम ने भी 1 लाख रुपए का योगदान दिया।

अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित कलेक्शन सेंटर में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news institutions provided material in bjp39s ration collection center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jn1TUC
via IFTTT