किंगफिशर के पास बस में बनाया विश्राम शिविर


अम्बाला | जीटी रोड पर किंगफिशर के नजदीक राहगीरों के लिए एक बस में विश्राम शिविर बनाया गया है, जिसमें सडक पर चलने वाले राहगीर रुक कर विश्राम कर सकते है। नगर निगम कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने बताया कि बस मे राहगीरों के लिए बैठने के लिए उचित दूरी को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ-साथ शनिवार सुबह उक्त स्थान पर ही राहगीरों को लगभग 100 बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए एंव देवी नगर टोल के नजदीक दोपहर को लगभग 100 राहगीरों को खाना भी वितरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JlgVdk
via IFTTT