लॉकडाउन में फंसे 96 मजदूर बाेले- 10 दिन से भरपेट भाेजन नहीं खाया


लॉकडाउन के चलते जिले में दूसरे राज्यों से मजदूरी के लिए आए लोगों के लिए भूखे मरने की नौबत आ गई है। कैंट के निर्माणाधीन एससी बॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल में 30 महिलाअाें, 18 बच्चों समेत करीब 96 मजदूर फंसे हुए हैं। यूपी, बिहार और झारखंड से आए ये मजदूर ट्रांसपाेर्ट बंद होने से न अपने राज्य लौट सकते हैं और न ही इस निर्माणाधीन इमारत से बाहर निकल सकते हैं। मजदूर शेख सैफुद्दीन ने बताया कि सुबह के वक्त कई लोग खाने के पैकेट देने आते हैं, लेकिन पैकेट 20 होते हैं और खाने वाले 96 लाेग। 22 मार्च से काम बंद होने से मजदूरी भी नहीं मिली तो राशन भी खरीद नहीं पाए। अन्य ने बताया कि 10 दिन से पेट भर भोजन नहीं खाया। 4 दिन पहले साइट इंजीनियर नाम लिखकर ले गए थे। साइट इंजीनियर मनीश कुमार ने बताया कि बीते वीरवार को मैंने एमडी सर को मजदूरों की लिस्ट भेज दी थी। उन्होंने जल्द राशन उपलब्ध करवाने की बात कही थी।

लॉकडाउन के चलते अम्बाला में फंसे मजदूर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 96 laborers trapped in lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3apAY6o
via IFTTT