नारायणगढ़ | प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद सब्जी मंडी की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंडी में जिम्मेदार लोग और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की शह पर हर रोज प्रशासन को परेशान किया जा रहा है। कोरोना के खतरे से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने शहरवासियों की सुविधा के लिए हर वार्ड में सब्जी की दो रेहड़ियां लगवाई हैं। प्रशासन ने आढ़तियों को हिदायत दी है कि वह रिटेल में सब्जी न बेचें बल्कि रेहड़ी वालों को दें। इसके बावजूद आढ़ती रिटेल में सब्जी बेचने से बाज नहीं आते हैं, जिस कारण मंडी में भीड़ जमा हो जाती है। रेहड़ी वालों को पर्याप्त और वाजिब दाम में सब्जी नहीं मिल पाती। रेहड़ी वालों का कहना है कि वह वार्ड में जाकर क्या करेंगे, जब आढ़ती सुबह ही रिटेल में सामान बेच देता है। शुक्रवार को मंडी में भीड़ जमा होने की खबर मिलते ही पुलिस मंडी पहुंची। मंडी में उस समय करीब 200 लोग मौजूद थे। पुलिस ने लोगों व आढ़तियों को चेतावनी दी कि यदि नहीं माने तो पुलिस को सख्ती बरतने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vVgZ0o
via IFTTT