घर पर बना पालक का जूस, एनर्जी ड्रिंक अाैर ग्रीन टी पीकर बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी


काेराेनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन है। शहरवासी इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। एेसे में घर पर रहते हुए एेसी चीजाें का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी तेजी से मजबूत हाे। सिटी बेस्ड शेफ इशिता भाटिया ने खास इम्युनिटी काे बूस्ट करने के लिए कुछ रैसिपी शेयर की जिससे घर में रहते हुए इम्यूनिटी काे बढ़ा सकते हैं अाैर हेल्दी रह सकते हैं।

इम्यून सिस्टम एनर्जी ड्रिंक

कद्दू के बीज - अाधा चम्मच

सनफ्लावर बीज - अाधा चम्मच

तरबूज के बीज - अाधा चम्मच

अलसी के बीज - अाधा चम्मच

बेसिल सीडस - अाधा चम्मच

बादाम - 5 और अखराेट - 1

कैसे बनाएं: सभी सामग्री काे रात काे एक गिलास पानी में भिगाेे लें। सुबह पानी से निकालकर मिक्सी में क्रश कर लें। इसके बाद मिश्रण में रात वाला पानी डालकर मिक्सी में घुमा लें। एनर्जी बूस्टर ड्रिंक तैयार है।

इम्यून सिस्टम बूस्टर ग्रीन टी

लाैंग - एक

दालचीनी - एक टुकड़ा

अदरक - अाधा टुकड़ा क्रशड

चक्रफूल - 2 या 3

पानी - अाधा या फुल कप

ग्रीन टी सैशे - 1

कैसे बनाएं: पानी में लाैंग, दालचीनी, अदरक अाैर चक्रफुल डालकर अच्छे से उबालने के बाद इसे छान लें। कप में डालने के बाद ग्रीन टी का सैशे डालकर पिएं। इम्युनिटी काे बढ़ाने के लिए यह चाय फायदेमंद है।

पालक का जूस

क्या चाहिए: पालक कटा हुअा, पानी एक कप।

कैसे बनाएं: पालक काे मिक्सी में ब्लेंड करें। फिर छानकर इसका जूस निकाल लें। जूस में नमक, काली मिर्च अाैर नींबू का जूस स्वाद अनुसार डालकर दिन में एक बार जरूर लें। पालक के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स हाेते हैं जिसमें विटामिन, आयरन की मात्रा हाेती है।

शेफ इशिता भाटिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news increase your immunity by drinking homemade spinach juice energy drink and green tea


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wAAFqY
via IFTTT